2025-01-26 19:30:11
चौकड़ी के ग्रामीणों ने पुलिस को घेरा, वाहनों की निकाली हवा 7 घंटे बाद आंसू गैस के गोले छोड़कर निकल पाई टीम ग्रामीणों का आरोप : रुपए की डिमांड के लिए 35 किलो डोडा चूरा पकड़ा और 54 किलो बताया, महिलाओं ने वाहनों के आगे लेटकर जताया विरोध

नीमच । जिले के सिंगोली तहसील में पुलिस ने सोमवार की रात मादक पदार्थ डोडा चूरा की तस्करी करते हुए ग्राम चौकड़ी के युवक निलेश धाकड़ को गिरफ्तार किया। उससे 54 किलो डोडा चूरा जब्त किया मामले में जांच के लिए सिंगोली पुलिस बुधवार को अपराह्न 4 बजे आरोपी को लेकर कंजार्डा क्षेत्र के गांव चौकड़ी पहुंची। ग्रामीणों को सूचना मिलते ही उन्होंने पुलिस ने वाहनों को घेर लिया। बड़ी संख्या में महिलाएं वाहनों के आगे लेट गईं। पुलिस के वाहनों के आगे जेसीबी खड़ी कर रास्ता रोक दिया। पुलिस के वाहनों की हवा निकाल दी और पथराव भी किया। पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़कर वाहनों को निकालना पड़ा।
ग्रामीणों का आरोप है कि निलेश के पास से पुलिस ने 35 किलो डोडा चूरा पकड़ा था। इसकी सूचना पुलिस ने परिजन को दी व लेन-देन की बात कही। डिमांड पूरी नहीं करने पर 35 की जगह 54 किलो का केस दर्ज कर दिया। हंगामा बढ़ता देख पुलिस ने आरोपी को सुरक्षित करने के लिए एक वाहन में रवाना कर दिया। सिंगोली टीआई व कुछ पुलिसकर्मी दो वाहनों में गांव में रुक गए। बाद में ग्रामीण एसपी को बुलाने की बात कहते रहे। रात करीब 9.15 बजे क्षेत्रीय विधायक समझाइश देने पहुंचे। निलेश के भाई विशाल ने बताया कि सिंगोली पुलिस ने फोन पर सूचना दी थी कि 35 किलो माल के साथ निलेश को पकड़ा है। बाद में केस 54 किलो का बना दिया। ग्रामीणों ने पुलिस पर रुपए की
ग्रामीणों का विरोध रात तक जारी रहा, रात नो बजे विधायक व पुलिस अधिकारियों ने समझाइश दी लेकिन मामला शांत नहीं हुआ।
डिमांड करने का आरोप भी लगाया। 3 से 4 थानों की पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन ग्रामीण नहीं माने। महिलाएं
पुलिस के वाहनों के आगे लेट गईं। इस पर रात 11 बजे पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़कर वाहनों को निकाला।
पुलिस पर दबाव बनाने के लिए किया जा रहा विरोध
सिंगोली आसपास का क्षेत्र तस्कर बाहुल्य है। सिंगोली पुलिस ने तस्कर को गिरफ्तार किया। न्यायालय में प्रस्तुत कर रिमांड पर लिया, आगे की जांच के लिए पुलिस उसे घटनास्थल पर ले गई थी। आरोपी के परिवारजन ने ग्रामीणों को एकत्र कर विरोध किया। यह पुलिस पर दबाव बनाने के लिए विरोध किया जा रहा है जो गलत है। पुलिस मादक पदार्थ की तस्करी को रोकने के लिए निरंतर काम कर रही। 2024 में पुलिस ने 140 प्रकरण में 30 टन मादक पदार्थ जब्त किया।
अंकित जायसवाल, एसपी, नीमच